पूर्णिया, नवम्बर 11 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। लोकतंत्र के महापर्व विधानसभा चुनाव को लेकर पूर्णिया सिविल सोसायटी ने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। संस्था के जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह के निर्देश पर उपाध्यक्ष अरविंद कुमार झा के नेतृत्व में और सचिव दिलीप कुमार चौधरी के मार्गदर्शन में शहर और ग्रामीण इलाकों में जागरूकता रैलियां निकाली गई। इस दौरान सदस्य घर-घर जाकर लोगों से 'पहले मतदान, फिर जलपान' की अपील कर रहे हैं। संस्था ने इसे लोकतंत्र का उत्सव बताते हुए मतदाताओं से सपरिवार मतदान केंद्र पहुंचने की अपील की है। अभियान के तहत युवाओं को विशेष रूप से प्रेरित किया जा रहा है ताकि वे अपनी जिम्मेदारी समझें और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाएं। सचिव दिलीप कुमार चौधरी ने कहा कि मतदान सिर्फ अधिकार...