शाहजहांपुर, अप्रैल 24 -- सिविल सेवा परिक्षा में 895वीं रैक प्राप्त करने वाले अजय कुमार मिश्र का निगोही पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। विकासखंड निगोही के संडा खास गांव निवासी पेशे से आचार्य पंडित विद्यासागर मिश्र के पुत्र अजय कुमार मिश्र शुरू से ही मेधावी रहे। शिक्षण कार्य करने के साथ स्व अध्धयन के बल पर अजय ने आरओ एआरओ, रेलवे, बिहार कैडर से लोअर पीसीएस की परीक्षा पास की। सफलता दर सफलता प्राप्त करने के बाद भी अजय कुमार के कदम नही रूके। उन्होने सिविल सेवा की तैयारी जारी रखी। नतीजतन कल आए रिजल्ट में अजय कुमार ने सिविल सेवा की परीक्षा में 895 वीं रैक प्राप्त कर अपनी मेहनत का लोहा मनवा दिया। बुधवार को निगोही पहुंचने पर अजय कुमार का पूर्व ब्लाक प्रमुख विनोद अवस्थी के श्यामा फीलिंग स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया। सैकड़ों लोगों ने फूल माला पहना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.