रुद्रप्रयाग, अप्रैल 19 -- जनपद के चिल्ड्रन एकेडमी इंटर कॉलेज अगस्त्यमुनि की सृष्टि भट्ट सिविल सेवा करना चाहती है। वह आगे चलकर इसी क्षेत्र में आगे बढ़ते हुए राज्य और देश की सेवा करना चाहती है। उन्होंने अपनी सफलता के पीछे माता-पिता और गुरुजनों की मेहनत बताया। साथ ही निष्ठा से पढ़ाई करते हुए अपने कर्तव्य का ठीक तरह से पालन करना बताया। सृष्टि ने उत्तराखंड बोर्ड में 10 की कक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर राज्य में चौथा स्थान हासिल किया। पिता पंडित राज विलोचन प्रसाद भट्ट एवं माता अनीता भट्ट ने बेटी की कामयाबी पर खुशी व्यक्त की है। पुत्री की सफलता पर जनपद के ग्राम जखोली पट्टी बड़मां जिला रुद्रप्रयाग में खुशी की लहर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...