अलीगढ़, जनवरी 30 -- अलीगढ़। एएमयू के रेजिडेंशियल कोचिंग एकेडमी (आरसीए) ने सुपर 30 प्रवेश परीक्षा व इंटरैक्शन का आयोजन किया। इस परीक्षा में विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के स्नातक स्तर के सिविल सेवा अभ्यर्थियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। प्रवेश परीक्षा 30 मेधावी स्नातक छात्रों के चयन के लिए आयोजित की गई, जिन्हें सुपर 30 पहल के तहत प्रवेश दिया जाएगा। आरसीए के निदेशक प्रो. मोहम्मद हसन व सहायक निदेशक डॉ. मोहम्मद फिरोज अहमद ने अभ्यर्थियों को अनुशासन, निरंतरता और जागरूकता के साथ सिविल सेवा की तैयारी करने के लिए प्रेरित किया। ....... एएमयू छात्रा को सर्वश्रेष्ठ शोधपत्र प्रस्तुति पुरस्कार अलीगढ़। एएमयू के इंटरडिसिप्लिनरी सेंटर फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (आईसीएआई) की बीटेक अंतिम वर्ष की छात्रा नौशीन परवीन को सर्वश्रेष्ठ शोधपत्र प्रस्तुति पुरस्का...