हरदोई, दिसम्बर 14 -- हरदोई। रिजर्व पुलिस लाइन में हरदोई पुलिस परिवार के अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए करियर काउंसलिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य सिविल सर्विसेज एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को लेकर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करना रहा। सहायक पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण एवं पुलिस उपाधीक्षक प्रभाव पटेल ने कार्यशाला में छात्र-छात्राओं को सिविल सर्विसेज परीक्षा की तैयारी की रणनीति, पाठ्यक्रम, समय प्रबंधन एवं अध्ययन की प्रभावी विधियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही विद्यार्थियों द्वारा बताई अध्ययन संबंधी समस्याओं का समाधान भी किया गया। अधिकारियों ने अपने जीवन से जुड़े अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारण, निरंतर अभ्यास और आत्मविश्वास के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि सही दिशा...