कुशीनगर, जुलाई 23 -- कुशीनगर। शासन के निर्देश पर सिविल सर्विसेज के लिये विभिन्न खेलों में जिला, मंडल व राज्य स्तरीय चयन की तिथियां तय की गई हैं। जिला क्रीड़ाधिकारी रवि कुमार निषाद ने बताया कि जिला स्तरीय ट्रायल्स 8 अगस्त को सुबह 10 बजे से और मंडल स्तरीय ट्रायल्स 12 और 13 अगस्त को सुबह 11 बजे से आयोजित किये जाएंगे, जबकि राज्य स्तरीय ट्रायल्स 20 और 21 अगस्त को होंगे। उन्होंने बताया कि टेनिस, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कबड्डी, शतरंज, भारोत्तोलन, बेस्ट फिजिक, एथलेटिक्स, फुटबॉल, कैरम, ब्रिज, कुश्ती, पावरलिफ्टिंग, क्रिकेट व हॉकी जैसे खेलों के लिए ट्रायल्स आयोजित होंगे। उन्होंने बताया कि इन चयन प्रक्रियाओं में केवल सरकारी विभागों, स्वायत्तशासी संस्थाओं की भागीदारी होगी। सभी इच्छुक पूर्णकालिक सरकारी कर्मचारी अपने संबंधित विभाग से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.