बांका, जनवरी 6 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। बांका के नये सिविल सर्जन डॉ जितेंद्र कुमार सिंह ने सोमवार को अमरपुर रेफरल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में कई डॉक्टर एवं कर्मी अनुपस्थित पाए गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिविल सर्जन डॉ सिंह सोमवार को करीब साढ़े नौ बजे अस्पताल पहुंच गए। उन्हें देख डॉक्टर एवं कर्मियों के बीच अफरातफरी मच गई। उन्होंने सबसे पहले मरीजों की पर्ची काटने वाले काउंटर की जांच की जहां सिर्फ पांच पर्चियां कटी थी। लेकिन उस समय तक डॉक्टर के नहीं रहने के कारण ओपीडी शुरू नहीं हो सकी थी। डॉक्टर के समय पर नहीं आने पर उन्होंने नाराजगी जताई। इसके बाद उन्होंने इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण किया साथ ही प्रसव कक्ष, दवा वितरण काउंटर एवं साफ-सफाई का भी जायजा लिया। सिविल सर्जन ने सभी डॉक्टर को नियत समय पर अस्पताल आने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.