पलामू, नवम्बर 4 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार श्रीवास्तव ने मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल का मंगलवार को औचक निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान मानसिक आरोग्यशाला ,ओपीडी सेक्शन, टीबी विभाग तथा दूसरे स्वास्थ्य इकाइयों का जायजा लिया । निरीक्षण के दौरान कई अनियमितताएं पाई गई । निरीक्षण के वक्त तक एक्स-रे जांच विभाग में महज 52 एक्स-रे किए गया था । मेडॉल जांच घर बंद पाया गया। जबकि डायग्नोस्टिक सेंटर में जांच कार्य जारी पाया गया। सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मानसिक आरोग्यशाला में अधिकारियों और कर्मियों को आपसी सहयोग बनाकर कार्य करने को सलाह दिया गया। सभी को नियमित रूप से दैनिक उपस्थिति दर्ज करने का निर्देश दिया गया। टीबी इनडोर वार्ड में एक भर्ती मरीज पाया गया तथा ड्यूटी पर परिचारिका उपस्थित थी। साथ ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.