औरंगाबाद, जनवरी 2 -- औरंगाबाद के सिविल सर्जन डा. कृष्ण कुमार ने शुक्रवार को मदनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण कर अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी सेवा, इमरजेंसी वार्ड, दवा काउंटर, ऑपरेशन थियेटर, लेबर रूम, एनसीडी क्लीनिक, नेत्र क्लीनिक और आयुर्वेदिक अस्पताल का निरीक्षण किया। सिविल सर्जन डिलीवरी वार्ड में पहुंचकर बंगरे गांव की भर्ती प्रसूता ब्यूटी गुप्ता से स्वास्थ्य की जानकारी ली। इसी वार्ड में वार गांव की डिलीवरी के बाद भर्ती सुनीता देवी से भी जानकारी लेने का प्रयास किया गया। इसके बाद सिविल सर्जन इमरजेंसी वार्ड पहुंचे और ठंड लगने की शिकायत पर भर्ती खिरियावां गांव की रेणु देवी से उनकी परेशानी के बारे में पूछा। दवा काउंटर पर उपलब्ध दवाओं की जांच की गई, जहां कर्मियों ने 262 प्रकार की दवाओं...