चतरा, जनवरी 31 -- चतरा, हिंदुस्तान प्रतिनिधि। सिविल सर्जन कार्यालय के सभागार में स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान का शुभारम्भ सिविल सर्जन जगदीश प्रसाद ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण व श्रद्धासुमन अर्पित कर किया. इस अवसर पर डीसी द्वारा दिए गए संदेश को शपथ दिलाया गया। उन्होंने बताया कि यह अभियान 30 जनवरी से 14 फरवरी तक जिला में चलेगा। इसके तहत ग्रामीण सहिया,आंगनबाड़ी सेविका, ग्राम सभा का आयोजन कर कुष्ठ रोग कि जानकारी और उसके रोक थाम के बारे में प्रचार प्रसार करेगी. साथ ही साथ सभी स्कूलों में बच्चों के बीच वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...