साहिबगंज, अप्रैल 24 -- बरहेट। सिविल सर्जन डॉक्टर प्रवीण कुमार संथालिया ने गुरूवार की सुबह सीएचसी बरहेट का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सीएचसी में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, कर्मियों की उपस्थिति तथा ओपीडी, आईपीडी एवं लैब सेवाओं के संचालन की वास्तविक स्थिति का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय अधिकांश कर्मी उपस्थित थे। ओपीडी का संचालन ,आईपीडी में भर्ती मरीजों को आवश्यक दवाएं व देखभाल ,रजिस्टरों का रखरखाव,लैब में की जा रही जांचों, उपकरणों की नियमित कैलिब्रेशन,लैब टेक्नीशियन की उपस्थिति आदि को बारी बारी से देखा गया .वहीँ निरीक्षण के क्रम में सभी कर्मियों को समय पर उपस्थिति दर्ज कराने,अपना निर्धारित कार्य ईमानदारी से करने एवं मरीजों के साथ व्यवहार में संवेदनशीलता बनाए रखने,बीपीएम एवं ब्लॉक टीम को नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा गया।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.