साहिबगंज, जनवरी 28 -- बोरियो। सीएस डॉ. प्रवीण कुमार संथालिया ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बोरियो का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में सीएस ने ओपीडी, आईपीडी, प्रसव कक्ष,उपस्थिति पंजी एवं सीएचसी की साफ -सफाई आदि का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन ने सभी पारा मेडिकल कर्मियों को आवश्यक दिशा- निर्देश देते हुए मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने का निर्देश दिया। मौके पर डॉ. विवेक भारती, डॉ. विनोद कुमार, डॉ. पंकज कुमार , बीपीएम बिष्णु कुमार भगत, लिपिक गीता कुमारी , बीएएम सुमन कुमारी, एलटी मिठू कुमार, सुमन भारती, फार्मासिस्ट मनीष कुमार आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.