पलामू, जनवरी 7 -- मेदिनीनगर। पलामू सिविल सर्जन डॉ अनिल श्रीवास्तव ने विश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में आयोजित स्वास्थ्य मेला का बुधवार को निरक्षण किया। मेला में 2 बजे तक 81 आयुष्मान कार्ड बनाया गया। 326 लाभुकों का निबंधन हुआ। एनसीडी, आंख, ईएनटी, आयुष विभाग, सामान्य ओपीडी, महिला ओपीडी सहित सभी स्टॉल पर काफी संख्या में लोगों ने मेला का लाभ उठाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...