औरंगाबाद, फरवरी 19 -- फोटो - 19 फरवरी एयूआर 17 कैप्शन- निरीक्षण के दौरान अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लेते सिविल सर्जन दाउदनगर, संवाद सूत्र। सिविल सर्जन डॉ कृष्णा कुमार ने अनुमंडल अस्पताल दाउदनगर तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया। अस्पताल के वार्डों व विभागों की जांच में व्यवस्था संतोषजनक मिली और चिकित्सक व कर्मी ड्यूटी पर उपस्थित पाए गए। सिविल सर्जन ने संस्थान को व्यवस्थित रूप से चलाने, सिजेरियन डिलीवरी की संख्या बढ़ाने तथा डायलिसिस सुविधा विस्तार पर जोर दिया। मौके पर उपाधीक्षक शांता कुमारी समेत अन्य कर्मी मौजूद थे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पुराने भवन के पुनर्निर्माण तथा उपयुक्त स्थान पर नए भवन निर्माण का निर्देश दिया गया। डिलीवरी वार्ड की व्यवस्था व साफ-सफाई संतोषजनक पाई गई। पीए...