मुंगेर, अप्रैल 11 -- मुंगेर, निज संवाददाता। सदर अस्पताल स्थित प्रसव वार्ड में महिला डाक्टर ड्यूटी के प्रति लापरवाह बनी है। बुधवार की रात सिविल सर्जन के औचक निरीक्षण में प्रसव वार्ड से महिला डाक्टर आशा अलका अनुपस्थित मिली। फोन लगाने पर महिला डाक्टर का मोबाइल भी स्विच आफ मिला। इस पर सिविल सर्जन ने उपाधीक्षक को डा.आशा अलका के एक दिन का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया। अस्पताल उपाधीक्षक डा.रमण ने बताया कि हालांकि वार्ड में मात्र 2 महिला भर्ती थी, जिनका डिलेवरी हो चुका था। किसी मरीज को किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। दरअसल सिविल सर्जन डा. विनोद सिन्हा अस्पताल उपाधीक्षक डा. रमण कुमार के साथ बुधवार की रात करीब 9 बजे अस्पताल के प्रसव वार्ड पहुंचे। सिविल सर्जन ने करीब एक घंटा तक प्रसव वार्ड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डाक्टर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.