हाजीपुर, जनवरी 6 -- हाजीपुर। सं.सू. जिला एवं सत्र न्यायाधीश अष्टम आदित्य पांडे ने सिविल सर्जन वैशाली एवं बेलसर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ चंचल कुमारी, बराटीं थानाध्यक्ष एवं अनुसंधानकर्ता मीरा कुमारी के विरुद्ध न्यायालय के आदेश के अवहेलना पर शो-कॉज किया गया है। बेलसर (वैशाली) थाना कांड संख्या 765 /25 के जख्मी रवि रंजन कुमार का फाइनल जख्म रिपोर्ट बेलसर पीएससी के डॉक्टर चंचल कुमारी द्वारा जारी नहीं किए जाने को लेकर दिनांक 15 -12 -25 को जिला एवं सत्र न्यायाधीश, अष्टम, श्री पांडे के द्वारा उन्हें न्यायालय में उपस्थित होकर कारण पृच्छा दाखिल करने का निर्देश दिया गया था। उक्त आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु सिविल सर्जन वैशाली को निर्देशित किया गया था। डॉक्टर चंचल कुमारी जख्म रिपोर्ट जारी की और ना ही न्यायालय में कारण पृच्छा दाखिल किया गय...