अलीगढ़, अक्टूबर 17 -- अलीगढ़, संवाददाता। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उ.प्र. अलीगढ़ की एक बैठक गुरुवार को रामघाट रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में हुई। जिसमें सिविल लाइन क्षेत्र और अमीर निशां मार्केट के नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप गंगा ने सिविल लाइन क्षेत्र व्यापार मंडल का अध्यक्ष पार्षद नईम अहमद को नियुक्त किया। वहीं, अमीर निशां मार्केट व्यापार मंडल की कमान मोहम्मद आसिम को सौंपी गई। इसके अलावा जिहान अहमद महामंत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अकील अहमद, उपाध्यक्ष दानिश चौधरी, मो. यासीन, हवीव, नदीम खान, सैयद अली जाफरी, कोषाध्यक्ष तारिक अनवर और संगठन मंत्री इलयास को बनाया। प्रदीप गंगा ने कहा कि सिविल लाइन क्षेत्र के सभी बाजारों में संगठन का विस्तार कर व्यापारियों की आवाज को मजबूत बनाया जाएगा। व्यापारी अपनी एकता के बल पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.