प्रयागराज, सितम्बर 29 -- रामदल न्याय मार्ग क्षेत्र व सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल की ओर से रविवार को जय श्रीराम व सियावर रामचंद्र की जय के उद्घोष के बीच रामदल निकाला गया। हाईकोर्ट स्थित न्यायविद हनुमान मंदिर में न्यायमूर्ति संजय कुमार सिंह, क्षेत्रीय पार्षद पंकज जायसवाल व मंडल के अध्यक्ष नीरज जायसवाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने प्रभु श्रीराम का पूजन कर उनकी आरती उतारी। फिर हौदे पर श्रीराम-लक्ष्मण ने विराजमान कर रामदल को रवाना किया गया। सुभाष चौराहे पर सिविल लाइंस व्यापार मंडल की ओर रामदल का कमिश्नर सौम्या अग्रवाल व डीएम मनीष कुमार वर्मा ने पूजन-अर्चन भगवान की आरती उतारी। तुलसियानी प्लाजा के सामने बने मंच से भक्ति गीतों की प्रस्तुति से जनमानस झूमता रहा तो वहां पर प्रभु श्रीराम की 108 दीपों से आरती की गई। एल्चिको रेस्टोरेंट के सामने महिला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.