प्रयागराज, अक्टूबर 3 -- गर निगम की टीम ने शुक्रवार को शहरी क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया। इस दौरान सिविल लाइंस में सरदार पटेल मार्ग पर बोर्ड को लेकर नगर निगम की टीम से व्यापारियों की हल्की झड़प हुई। इसके बाद अभियान रोका गया और शनिवार को फिर कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम की टीम ने सिविल लाइंस और हाईकोर्ट फ्लाईओवर के नीचे अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान चार ट्रक सामान जब्त किया। सरदार पटेल मार्ग पर जब टीम पहुंची तो एक बोर्ड को लेकर व्यापारियों से बहस होने लगी। कहासुनी बढ़ने पर टीम ने अभियान रोक दिया। वहीं तेलियरगंज और फाफामऊ में अभियान चलाकर 14500 रुपये का समन शुल्क वसूला। अफसरों ने बताया कि अतिक्रमण के खिलाफ अभियान लगातार चलता रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.