रामपुर, दिसम्बर 20 -- वर्ष 1992 में फर्जी दस्तावेजों के सहारे बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षिका बनी पाकिस्तानी नागरिक के मामले में शिक्षा विभाग की ओर से तहरीर सिविल लाइंस थाने पहुंच गई है। अब पुलिस तहरीर के आधार पर केस दर्ज करेगी। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आतिशबाज निवासी अख्तर अली की बेटी फरजाना उर्फ माहिरा अख्तर से जुड़ा है। फरजाना ने 17 जून 1979 को पाकिस्तान निवासी सिबगत अली से निकाह किया था, जिसके बाद वह पाकिस्तान चली गई और वहां की नागरिकता प्राप्त कर ली। पाकिस्तान में उसने दो बेटियों फुरकाना और आलिमा को जन्म दिया। निकाह के करीब तीन साल बाद पति द्वारा तलाक दिए जाने पर वह दोनों बेटियों के साथ रामपुर अपने मायके लौट आई। वीजा अवधि समाप्त होने के बावजूद भारत में रह रही फरजाना के खिलाफ एलआईयू ने वर्ष 1983 में शहर कोतवाली में विदेशी अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.