प्रयागराज, सितम्बर 12 -- प्रयागराज। सिविल लाइंस दुर्गा पूजा समिति अपने 43वें दुर्गा पूजा महोत्सव को भव्यता देने में जुटी है। समिति की ओर से प्रयाग संगीत समिति के परिसर में नौका के आकार का पंडाल बनवाया जा रहा है। जिसकी लंबाई 45 फीट व ऊंचाई 40 फीट है। कोलकाता से आए कारीगर 25 सितंबर तक इसे तैयार करके समिति को सौंप देंगे। नौका पंडाल में मां दुर्गा को विराजमान किया जाएगा। समिति ने इस बार का महोत्सव महिला सशक्तीकरण को समर्पित किया है। इसके अंतर्गत 27 सितंबर को इंडियन आइडल-2025 की गायिका मयूरी साहा की संगीत संध्या का आकर्षण होंगी तो षष्ठी तिथि पूजा समिति की 51 महिलाएं मां दुर्गा की पूजा करेंगी। जिसके लिए ड्रेस कोड गुलाबी साड़ी है। समिति के सहायक सचिव असीम घोष रॉय ने बताया कि महोत्सव में प्रतिदिन महिलाएं आयोजन का प्रतिनिधित्व करेंगी। सप्तमी की पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.