लखनऊ, फरवरी 12 -- सिविल अस्पताल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संगठन के पंजीकृत कई साल पुराने कार्यालय को ध्वस्त कर दिया गया है। अस्पताल प्रशासन की इस कार्रवाई से कर्मचारियों में आक्रोश है। चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र कुमार पांडेय का आरोप है कि बिना किसी पूर्व सूचना के ही अचानक से सिविल अस्पताल में कर्मचारियों के पंजीकृत कार्यालय को ध्वस्त कर दिया गया है। इस मामले में कर्मचारी नेताओं ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से मिलकर शिकायत करने की बात कही है। उधर, जवाहर भवन इंदिरा भवन कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष सतीश पांडेय व महामंत्री सुशील बच्चा ने भी कर्मचारी संगठन के कार्यालय को ध्वस्त करने पर नाराजगी जाहिर की है। निदेशक डॉ. कजली गुप्ता का कहना है कि कार्यालय पंजीकृत नहीं था। वह अवैध कब्जा करक...