लखनऊ, अप्रैल 15 -- लोकबंधु अस्पताल में आईसीयू के बेड नंबर 314 पर भर्ती छितवापुर भुईयन देवी निवासी राजकुमार की मौत हो गई। अनूप ने बताया कि राजकुमार उनके दोस्त के पिता थे। 12 अप्रैल को दस्त और सांस लेने में दिक्कत होने पर उन्हें लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार सुबह डॉक्टरों ने कहा था कि स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। दो-तीन दिन में छुट्टी दे दी जाएगी। उनका आरोप है कि अस्पताल में आग लगने पर ऑक्सीजन सप्लाई बंद कर दी गई। इससे राजकुमार की तबीयत और बिगड़ गई। अस्पताल प्रशासन ने उन्हें सिविल अस्पताल भेजवाया, जहां डॉक्टरों ने राजकुमार को मृत घोषित कर दिया। हालांकि, अस्पताल प्रशासन ने मौत की पुष्टि अभी तक नहीं की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...