लखनऊ, दिसम्बर 2 -- लखनऊ, संवाददाता। सिविल अस्पताल में आठ बेड का हाई डिपेंडेंसी यूनिट (एचडीयू) बनेगा। इसका प्रस्ताव दो साल पहले बना था। तबसे चार बार नक्शा बदला गया। फिलहाल सिविल के बहुप्रतीक्षित एचडीयू को शासन से मंजूरी के बाद बजट भी जारी कर दिया गया है। निर्माण का रास्ता साफ हो चुका है। सिविल अस्पताल में रोजाना रोज करीब तीन हजार मरीज ओपीडी में इलाज के लिए पहुंचते हैं। अस्पताल में 30 बेड की इमरजेंसी संचालित है। इसमें बर्न के भी मरीज भर्ती होते हैं। रोजाना 100 से अधिक मरीज इमरजेंसी में इलाज के लिए पहुंचते हैं। साथ ही आईसीसीयू में गंभीर मरीजों को भर्ती करके इलाज दिया जाता है। गर्मी के दिनों में इमरजेंसी, आईसीसीयू में मरीजों की संख्या बढ़ जाती है। ऐसे में मरीजों को भर्ती करके कुछ राहत मिलने पर तुरंत ही दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिया जाता है। य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.