लखीमपुरखीरी, फरवरी 16 -- मोहम्मदी। सिविल बार एसोसिएशन के सभागार को लेकर आयोजित कार्यक्रम के तहत मुख्य अतिथि विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधिवत भूमि पूजन किया। सिविल बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्रनाथ गुप्ता, विवेक शुक्ला, गजेंद्र गुप्ता, सुदेश रस्तोगी, मनोज दीक्षित, बसंत लाल शर्मा, विजय गुप्ता सर्वेश त्रिवेदी समेत सभी अधिवक्ताओं ने अवनीश गुप्ता एडवोकेट से भूमि क्रय कर भवन निर्माण के लिए शिवरात्रि के पर्व पर भूमि पूजन कराया। इस मौके पर मुख्य अतिथि विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह और विशिष्ट अतिथि नपाध्यक्ष संदीप मेहरोत्रा उर्फ कन्हैया ने संयुक्त रूप से नीव रखकर भूमि पूजन किया। अतिथियों ने अधिवक्ताओं को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया है। इस मौके पर बड़ी संख्या में अधिवक्ता गण मौजूद रहे।

हिंदी ह...