बुलंदशहर, जनवरी 13 -- सिविल बार एसोसिएशन के नवनिर्मित सभागार का शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संचालन सिविल बार के महासचिव कपिल मोहन और अध्यक्षता यशपाल सिंह राघव ने किया। सभागार का शिलान्यास जिला जज संजय कुमार के कर कमलों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में एडीजे शिवानंद, अधिवक्ता मनोज बेरी, संजय दीक्षित, दीपक गोयल, विशाल जालान, सहित आलोक शर्मा, तनु ठाकुर, प्रगति सिंह, अनिल कुमार, देवेंद्र शर्मा , आदि अधिवक्ता और न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...