चंदौली, फरवरी 13 -- चंदौली, संवाददाता । सदर कचहरी में सिविल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव शुक्रवार को होगा। इसको लेकर गुरुवार को वरिष्ठ समिति के सदस्य पूरे दिन जुटे रहे। चुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए शाम तक सभी तैयारी पूरी कर ली गई। चुनाव में कुल 4016 अधिवक्ता वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव को पारदर्शिता के साथ कराने के लिए मतदान अधिकारियों की नियुक्ति के साथ ही मतपत्रों का मिलान कर लिया गया है। उनपर सभी सदस्यों के हस्ताक्षर एवं सभी को सुचारू रूप से मतपत्र उपलब्ध कराने के लिए टेबुल बना लिए गए हैं। दूसरी तरफ विभिन्न पदों के लिए चुनाव मैदान में उतरे उम्मीदवार अपने-अपने पक्ष में वोट करने के लिए लगे रहे। सदर कचहरी में सिविल बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव के लिए बीते छह और सात फरवरी को नामांकन की प्रक्रिया पूरी की गई थी। इस दौरान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.