प्रयागराज, जुलाई 14 -- प्रयागराज। सावन में कांवरियों की मदद के लिए सिविल डिफेंस ने मोर्चा संभाल लिया है। सिविल डिफेंस के जवान कांवर यात्रियों की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण के साथ रास्ता दिखाने में मदद करने के साथ प्राथमिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं। एडीसी राकेश तिवारी ने बताया कि वार्डन दो पालियों में ड्यूटी कर रहे हैं। जिलाधिकारी और सिविल चीफ वार्डन अनिल कुमार गुप्ता, डिप्टी कंट्रोलर नीरज मिश्रा के निर्देश पर एसएचओ ज्ञानेश्वर मिश्रा, राजेन्द्र तिवारी, 'दुकानजी रवि शंकर द्विवेदी, महेंद्र सक्सेना, आशीष बाजपेई, राजेश पाठक, काशीनाथ सोनकर, सर्वेश त्रिपाठी, जितेंद्र कुमार सिंह, प्रभात कुमार मौर्य, नितेश शुक्ला, मीना निषाद, राजेश त्रिपाठी, महेंद्र सिंह, सौरभ, राजकुमार मिश्रा आदि दोनों पालियों में सेवा दे रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...