जमशेदपुर, जनवरी 9 -- जमशेदपुर। टाटानगर रेलवे सिविल डिफेंस द्वारा लोको ट्रेनिंग सेंटर में सिविल लगाकर आपदा राहत कार्य का प्रशिक्षण दिया गया ताकि लोको पायलट आग से खुद बचाव कर सके। वहीं, जख्मी की बैंडेज करने के साथ ही हार्ट अटैक की स्थिति में सीपीआर देने की विधि बताई गई है। रेलवे सिविल डिफेंस के इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने बताया कि विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को लगातार प्रशिक्षण दिया जा रहा है लोको ट्रेनिंग सेंटर के प्रशिक्षण में चक्रधरपुर, रांची, आद्रा और खड़गपुर मंडल के भी लोको पायलट शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...