लखनऊ, जनवरी 26 -- सिविल डिफेंस की ओर से गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर कवि सम्मेलन एवं मुशायरा का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ नगर मजिस्ट्रेट ज्ञान चन्द्र गुप्ता ने किया। चीफ वार्डेन अमरनाथ मिश्रा ने कवियों और कवयित्रियों को सरला शर्मा (आस्मां) को सुभद्रा कुमारी चौहान सम्मान, रूप पांडे (सतरूपा) को मीराबाई सम्मान, फैज खुमार बाराबंकी को कैफ़ी आज़मी सम्मान, रुबीना अयाज को सरोजिनी नायडू सम्मान, श्वेता शुक्ला को अमृता प्रीतम, डॉ. जुबेर अंसारी को मजरूह सुल्तानपुरी सम्मान और अध्यक्षता कर रहे डॉ. सुल्तान शकीरा हाशमी को मुंशी प्रेमचंद सम्मान से नवाजा। गुरप्रीत सिंह सेठी, ऋतुराज रस्तोगी, मनोज वर्मा, रेखा पाण्डेय, ममता रानी, आज़ाद नफीस, सुनील कुमार शुक्ला, नफीस अहमद, संजय जौहर, रामगोपाल सिंह, मुशीर अहमद, राजेन्द्र श्रीवास्तव, मजीद खान, इमरन कुरैशी ...