प्रयागराज, दिसम्बर 17 -- प्रयागराज। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र में सिविल डिफेंस 360 नागरिक सुरक्षा के सदस्य, स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान आग से बचने के उपाय, आग बुझाने के रासायनिक उपकरण व उनके प्रयोग करने की विधियां, आवासीय व व्यावसायिक भवनों मे अग्निशमन संबंधी सुरक्षात्मक उपायों के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान मुख्य अग्निशमन अधिकारी चंद्रपाल शर्मा व फायर स्टेशन ऑफिसर राजेश कुमार जानकारी दी। कार्यक्रम में उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा नीरज मिश्रा ,अनिल कुमार चीफ वार्डन, संजीव कुमार बाजपेई आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.