मुजफ्फर नगर, मई 19 -- प्रदेश सरकार के निर्देश पर जिले में भी सिविल डिफेंस इकाई के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शनिवार को सहारनपुर से आई सिविल डिफेंस टीम ने जिले में एडीएम वित्त एवं राजस्व से वार्ता कर इकाई के गठन की रूपरेखा निर्धारित की। इसके तहत सिविल डिफेंस इकाई में दो सौ वालंटियर नियुक्त किए जाएंगे, जिनकी भर्ती के लिए जल्द आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। केंद्र सरकार ने पहलगाम हमले के बाद गत सात मई को देश भर में मॉकड्रिल करने के आदेश दिए थे, जिसके अनुपालन में जनपद में भी रात आठ बजे ब्लैक आउट कर मॉकड्रिल की गई थी। इस दौरान काफी खामियां सामने आई थी, जिले में सिविल डिफेंस इकाई की कमी खली थी, जिसे नौ मई के अंक में दैनिक हिन्दुस्तान ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद शासन के निर्देश पर जनपद में भी सिविल डिफेंस इकाई के गठन की प्र...