हजारीबाग, मार्च 30 -- हजारीबाग विधि प्रतिनिधि हजारीबाग सिविल कोर्ट में शनिवार को एक मेडिको विधिक जागरूकता एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन प्रधान जिला जज रंजीत कुमार की देखरेख में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के बैनर तले आयोजित किया गया था। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान जिला जज ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने इस मौके पर सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस कैंप के लगाए जाने का मुख्य उद्देश्य यह है कि लोगों में अपने स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता बनी रहे। स्वस्थ शरीर में ही एक स्वस्थ मन व दिमाग का वास होता है। उन्होंने सभी से अपने स्वास्थ्य को लेकर सजग रखने की बात कही। साथ ही उपस्थित लोगों को जल संरक्षण करने और प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करने का संदेश दिया। इस मौके पर उनके साथ कुटुंब न्यायाधीश मार्तन्ड प्रताप मिश्र, शेख भिखारी मेडिकल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.