महाराजगंज, फरवरी 18 -- महराजगंज, वरिष्ठ संवाददाता। सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में सोमवार को राम चरित मानस पाठ का अनुष्ठान किया गया। मानस पाठ के यजमान के रूप में महामंत्री अनूप सिंह ने सपत्नीक अनुष्ठान का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला जज नीरज कुमार सहित विनय कुमार सिंह, पीसी कुशवाहा, मनोज कुमार जाटव व अन्य न्यायिक अधिकारी सम्मिलित हुए। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष करुणाकर पति त्रिपाठी ने बताया कि 17 फरवरी 2007 को महाराजगंज जनपद के नवनिर्मित सिविल कोर्ट भवन में न्यायिक कार्य का संपादन शुरू हुआ था। तब से इस दिवस को सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन वार्षिकोत्सव के रूप में मनाता है। ऐसे कार्यक्रम बार व बेंच के बीच सामंजस्य सशक्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मानस पाठ के अनुष्ठान में जिला जज नीरज कुमार सहित अन्य न्यायिक अधिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.