बक्सर, फरवरी 14 -- पेज-03 के लिए बक्सर,हमारे संवाददाता। सिविल कोर्ट को 14 बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में शनिवार को पुलिस ने ई-मेल व उसके संचालक के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के लिखित बयान में कहा गया है कि शुक्रवार को सुबह दस बजे एक ई-मेल प्राप्त हुआ था। जिसके मैसेज में यह धमकी दी गई थी कि सिविल कोर्ट में मौजूद जज व वकीलों को 14 बम से उड़ा दिया जाएगा। इसके लिए समय भी निर्धारित किया गया था। हालांकि इसकी सूचना मिलते ही सुरक्षा की दृष्टि से सिविल कोर्ट के पूरे परिसर को खाली करा दिया गया था। पूरे इलाके की छानबीन की गई थी। थानाध्यक्ष ने ई-मेल व इसके संचालक के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...