लोहरदगा, फरवरी 11 -- लोहरदगा, संवाददाता।नगरपालिका निर्वाचन, 2026 को लेकर आज जिला व्यवहार न्यायालय लोहरदगा परिसर स्वीप कोषांग लोहरदगा की ओर से मतदाता जागरूकता का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आम निर्वाचन में सभी लोगों को भाग लेने हेतु प्रेरित किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजकमल मिश्रा के द्वारा लोगों को शपथ दिलाकर एवं हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से मतदान के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिवक्तागण, न्यायिक कर्मियों एवं पीएलवी को अपने आसपास रहने वाले मतदाताओं को आवश्यक सहयोग प्रदान करते हुए उन्हें मतदान प्रक्रिया में भाग लेने हेतु जागरूक करने का अनुरोध किया गया। सभी उपस्थित पदाधिकारी स्वीप कोषांग के द्वारा चलाये गए हस्ताक्षर अभियान में भी शामिल हुए। साथ ही सेल्...