समस्तीपुर, जनवरी 28 -- समस्तीपुर/पटोरी/रोसड़ा। समस्तीपुर सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद बुधवार को जिला प्रशासन व पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश को ई-मेल के जरिए कोर्ट परिसर को उड़ाने की धमकी मिलने के बाद न्यायालय परिसर में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में सभी अदालतों का कामकाज रोक दिया गया और पूरे कोर्ट कैंपस को खाली करा लिया गया। सिविल कोर्ट परिसर को तत्काल पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड और स्पेशल फोर्स की टीमों ने मौके पर पहुंचकर तलाशी ली। इस दौरान एसपी अरविंद प्रताप सिंह मौके पर कैंप करते रहे। उनके साथ सदर एसडीपीओ-1 सह एएसपी संजय कुमार पांडेय, मुख्यालय डीएसपी केके दिवाकर सहित जिले के तमाम वरीय पुलिस पदाधिकारी और सैकड़ों पुलिस जवान तैनात रहे। लाउडस्पीकर से हुई घोषणा, मच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.