गोपालगंज, फरवरी 21 -- गोपालगंज। विधि संवाददाता सिविल कोर्ट गोपालगंज के दस न्यायिक पदाधिकारियों का दूसरे जिलों में स्थानांतरण किया गया है। जबकि दूसरे जिलों से कुल 13 न्यायिक पदाधिकारी गोपालगंज आ रहे हैं। स्थानांतरित न्यायिक पदाधिकारियों में एडीजे स्तर के दो, सीजेएम तथा न्यायिक दंडाधिकारी स्तर के सात पदाधिकारी शामिल हैं। वहीं बाहर से आने वालों में सात एडीजे, एक सीजेएम तथा पांच न्यायिक दंडाधिकारी स्तर के पदाधिकारी हैं। स्थानांतरित एडीजे में विशेष न्यायाधीश उत्पाद शैलेंद्र कुमार शर्मा का कटिहार तथा दीपक सिंह वर्मा का पूर्णिया स्थानांतरण हुआ है। वहीं सुपौल से संतोष कुमार दुबे, जहानाबाद से विशाल कुमार, हिलसा से अमित कुमार पांडेय, अरवल से राजेश कुमार वर्मा, बिहारशरीफ से अखौरी अभिषेक सहाय एवं संजीव कुमार सिंह तथा बेतिया से राजेंद्र कुमार पांडेय क...