समस्तीपुर, फरवरी 4 -- समस्तीपुर। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धरमपुर वार्ड संख्या-5 में सिविल कोर्ट के एक सेवानिवृत्त कर्मी के बंद घर से चोरों ने ताला तोड़कर करीब 4 लाख रुपये के आभूषण, कपड़े व नगद की चोरी कर ली। इसको लेकर पीड़ित जलेश्वर नाथ सिंह ने मुफस्सिल थाने प्राथमिकी दर्ज कराने को लेकर आवेदन दिया है। पीड़ित ने बताया कि वह अपनी पत्नी के इलाज के सिलसिले में गोरखपुर अपनी पुत्री के पास गये थे। घर पर उनका किरायेदार कुंज बिहारी साह था। इस बीच वह भी 1 फरवरी को अपने गृह प्रवेश कार्यक्रम में चला गया। इस बीच 3 फरवरी को जब किरायेदार पहुंचा तो घर का ताला टूटा था वह सभी सामान क्षत-विक्षत परिस्तिथियों में था। इसके बाद किरायेदार ने तुरंत इसकी सूचना पीड़ित जलेश्वर नाथ सिंह को दी। सूचना पर जलेश्वर नाथ सिंह बुधवार 4 फरवरी को अपने घर पहुंचे तो घर का सारा स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.