सीतामढ़ी, जनवरी 31 -- सिविल कोर्ट की बढ़ायी गयी सुरक्षा व्यवस्था, परिसर में जांच के बाद ही प्रवेश - सूबे के कई न्यायालय परिसर में बम से उड़ाने की धमकी के बाद सतर्क है पुलिस-प्रशासन - मेटल डिटेक्टर के साथ ही लगातार आने-जाने वालों पर रखी जा रही नजर सीतामढ़ी। बिहार के कई जिलों में लगातार न्यायालय परिसर को बम से उड़ाने की धमकी के बाद सीतामढ़ी व्यवहार न्यायालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। न्यायालय परिसर में सुरक्षा जांच के बाद ही प्रवेश की अनुमति दी जा रही है। न्यायालय में आने - जाने वाले हर एक व्यक्ति को दोनों मुख्य प्रवेश द्वार पर लगाए गए मेटल डिटेक्टर से होकर गुजरना पड़ता है। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर कोर्ट सुरक्षा में तैनात जवानों व पुलिस अधिकारियों की संख्या भी बढ़ा दी गई है। हाल के दिनों में मुजफ्फरपुर कोर्ट को उड़ाने की धमकी के बाद से ह...