कानपुर, फरवरी 4 -- कानपुर। नागरिक उड्डयन मंत्रालय की ओर से आयोजित विंग्स इंडिया 2026 में आईआईटी कानपुर ने सिविल एविएशन इनोवेशन चैलेंज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मंत्री के राममोहन नायडू ने किया था। आईआईटी कानपुर की टीम स्टैक अंडरफ्लो ने स्मार्ट एयरपोर्ट ऑपरेशंस, एआई-सक्षम एयर ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम समेत अन्य उन्नत विमानन तकनीक का प्रदर्शन किया, जो सभी जज और वहां मौजूद विशेषज्ञों को काफी पसंद आया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। हैदराबाद के बेगमपेट हवाई अड्डे पर आयोजित विंग्स इंडिया 2026 के तहत सिविल एविएशन इनोवेशन चैलेंज का आयोजन हुआ। इसमें देशभर के तकनीकी संस्थानों के साथ स्टार्टअप और विभिन्न कंपनियों ने हिस्सा लिया। सभी ने एयरपोर्ट और उससे जुड़े सभी ऑपरेशंस को कैसे अत्याधुनिक, सुरक्षित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.