जमशेदपुर, फरवरी 16 -- चक्रधरपुर रेल मंडल में मेंस कांग्रेस के अथक प्रयास के बाद सिविल इंजीनियरिंग विभाग के कारीगरों एवं एसटीएम स्टाफ को ड्रेस भत्ता प्रदान देने का निर्णय लागू कर दिया गया है। इस मांग को लेकर मेंस कांग्रेस लगातार प्रशासन के समक्ष आवाज उठा रही थी। निर्णय के अनुसार, रेलवे बोर्ड द्वारा समय-समय पर निर्धारित दरों के अनुसार ड्रेस भत्ता वार्षिक आधार पर दिया जाएगा। यह सुविधा इस वर्ष से प्रभावी होगी। इससे विभाग के सैकड़ों कर्मचारियों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। ड्रेस भत्ता का लाभ ब्लैक स्मिथ, बढ़ई, वेल्डर, राजमिस्त्री, एसटीएम स्टाफ सहित सहायक कार्य, सहायक पी-वे, चौकीदार एवं हाउसकीपिंग सहायक जैसे कर्मचारियों को मिलेगा। कर्मचारियों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए मेंस कांग्रेस के प्रति आभार व्यक्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...