जौनपुर, दिसम्बर 18 -- शाहगढ, हिन्दुस्तान संवाद। यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन में सिविल इंजीनियरिंग की परीक्षा में गौरव पाण्डेय ने प्रदेश में 58वां रैंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। परिजनों और क्षेत्रवासियों में हर्ष व्याप्त है। सफलता पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। अगस्त में यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन की परीक्षा का आयोजन हुआ था। परीक्षा में सठियांव ब्लाक में कार्यरत ग्राम विकास सचिव एवं बिलरियागंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत रसूलपुर नन्दलाल निवासी प्रभाकर पांडेय के पुत्र गौरव पांडेय ने उक्त परीक्षा में प्रतिभाग किया था। परीक्षा परिणाम घोषित होने पर सिविल इंजीनियरिंग में 58वीं रैंक हासिल की है। उत्कृष्ट प्रदर्शन से परिजनों और क्षेत्रवासियों में हर्ष व्याप्त है। बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय से आईआईटी की परीक्षा पास करने के यूनियन...