रुडकी, जून 18 -- सिविल अस्पताल रुड़की में बुधवार को भी मरीज की भारी भीड़ रही। लंबी कतार में लगकर मरीजों ने पर्चा बनवाया। उनकी परेशानी तब बढ़ी जब सर्वर डाउन हो गया और पर्चे नहीं बन पाए। करीब 20 मिनट तक पोर्टल बंद रहा। सिविल अस्पताल रुड़की में मरीजों का पंजीकरण अब ऑनलाइन हो रहा है। बुधवार को मरीजों की काफी भीड़ रही। दोपहर करीब 12 बजे अचानक ही पंजीकरण का पोर्टल करीब 20 मिनट तक बंद रहा। रजिस्ट्रेशन काउंटर पर पर्चा बनवाने के लिए लंबी कतार लग गई। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एवं अपर निदेशक डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि तकनीकी खामी के कारण पोर्टल कुछ समय के लिए बंद हो गया था। हालांकि, जल्द ही उसे सही कर लिया गया और पर्चे फिर से बनने शुरू हो गए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.