रुडकी, जनवरी 20 -- सिविल अस्पताल रुड़की के ब्लड बैंक में रक्त की भारी कमी बनी हुई है। स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों समेत अन्य गंभीर मरीजों के इलाज पर संकट खड़ा हो गया है। ब्लड बैंक में कई प्रमुख ब्लड ग्रुप का स्टॉक लगभग खत्म होने की कगार पर है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की चिंता बढ़ गई है। सिविल अस्पताल रुड़की परिसर स्थित ब्लड बैंक की क्षमता 350 यूनिट रक्त की है, लेकिन अब केवल 19 यूनिट ही रक्त रह गया है। ए-पॉजिटिव की एक यूनिट, ए-निगेटिव की चार, बी-पॉजिटिव की आठ, बी-निगेटिव की एक, ओ-पॉजिटिव की तीन, ओ-निगेटिव की शून्य, एबी-पॉजिटिव की दो और एबी-निगेटिव की शून्य यूनिट ही रह गई है। रक्त की कमी के कारण मरीज बेहद परेशान है। सबसे ज्यादा परेशानी थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के लिए हो गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...