चाईबासा, फरवरी 10 -- गुवा । 10 फरवरी को 26वीं बटालियन के कमांडेंट राजीव रंजन के दिशा-निर्देशानुसार ए/26वीं बटालियन के कंपनी कमांडर ओमप्रकाश (सहा. कमा.) के नेतृत्व में अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र बलीबा के अंतर्गत ग्राम कुदलीबाद, जिला पश्चिम सिंहभूम (झारखंड) में सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत सुदूरवर्ती गाँव कुदलीबाद के स्थानीय एवं जरूरतमंद लोगों को कंबल, वाटर टैंक वितरित किए गए। साथ ही, उत्क्रमित मध्य विद्यालय, कुदलीबाद के बच्चों को स्कूली बैग, नोटबुक, ज्योमेट्री बॉक्स प्रदान किए गए। गांव के युवाओं को खेल-कूद के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए फुटबॉल एवं वॉलीबॉल जैसी खेल सामग्री भी वितरित की गई। इस अवसर पर ए/26वीं वाहिनी सीआरपीएफ के सहा. कमा. ओमप्रकाश, निरीक्षक (जीडी) अमरेश कुमार, निरीक्षक (जीडी) पवन कुमार, ग्राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.