चक्रधरपुर, मार्च 8 -- गोईलकेरा। सीआरपीएफ 134 बटालियन के बी कंपनी द्वारा शुक्रवार को गोईलकेरा प्रखंड के औरंगा गांव में सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत शिविर लगा कर ग्रामीणों के बीच सामाग्री वितरण किया गया। मौके पर सीआरपीएफ के द्वितीय कमान अधिकारी दीपेन्द्र कुमार उपस्थित होकर ग्रामीणों के बीच कंबल, मच्छरदानी, सोलर लैम्प, पानी टंकी, गैंती, फावड़ा, दरॉती, कुदाल के साथ युवाओं के बीच खेलकूद की सामाग्री जैसे फुटबॉल, बॉलीबॉल, बैडमिंटन, शतरंज सहित अन्य सामाग्री वितरण किया। वहीं स्कूली बच्चों के बीच पठन पाठन की सामाग्री वितरण किया गया। कार्यक्रम में सहायक कमानडेंट मनीष सिन्हा, गोईलकेरा थाना प्रभारी कमलेश राय, पंचयात की मुखिया रानी कुई सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.