मुजफ्फरपुर, फरवरी 12 -- मीनापुर। सिवाईपट्टी थाने के एक गांव से 23 जनवरी को अगवा युवती को पुलिस ने हरियाणा से बरामद किया है। वहीं, आरोपित युवक को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने युवती का गुरुवार को न्यायालय में बयान दर्ज कराया है। थानेदार त्रिपुरारी कुमार राय ने बताया कि युवती के पिता ने थाना में अपहरण का केस दर्ज कराया है। इधर, मीनापुर पुलिस ने आर्म्स एक्ट के आरोपित मधुबन कांटी निवासी संतोष सहनी और रत्नेश सहनी को गिरफ्तार किया है। थानेदार राम एकबाल प्रसाद ने बताया कि दोनों छह वर्षों से पुलिस को चकमा दे रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...