मुजफ्फर नगर, फरवरी 22 -- एसडी कॉलेज ऑफ फार्मेसी एडं वोकेशनल स्टडीज में 25 वर्ष की उत्कृष्ट शैक्षणिक यात्रा पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सिल्वर जुबली समारोह हुआ। इस अवसर पर पुरातन छात्र सम्मेलन भी हुआ। कालेज से बढकर अपने कार्य में व्यस्त छात्र-छात्राओं ने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम का शुभारंभ एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेन्ट स्टडीज के सचिव नीरज कुमार व ध्रुव कुमार ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। कॉलेज निदेशक डा. अरविन्द कुमार ने कहा कि स्वर्गीय श्री महेंद्र कुमार के दिव्य आशीर्वाद एवं प्रेरणा से एसडी कॉलेज ऑफ फार्मेसी एण्ड वोकेशनल स्टडीज ने सफलता पूर्वक अपने गौरवशाली 25 वर्ष पूर्ण किए हैं। इस अवसर पर फार्मेसी कंपनी मैनकाईन्ड फार्मा लि0 से डा. रजनीश सिंह, हिमांशु मेहरा, क्वीन्सा सॉल्यूशन गार्गी राजवंशी, अलकैन फार्मास्यूटिकल से ...