मुरादाबाद, नवम्बर 24 -- सिल्वर ओक अकादमी के छात्र-छात्राओं ने एस.एल. एजुकेशन इंस्टीट्यूट, मुरादाबाद में आयोजित ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता में कक्षा 5 की छात्रा माही चौधरी ने रजत पदक हासिल किया। वहीं जैद ने कांस्य पदक प्राप्त किया। सिमरन और आरोही ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय के प्रबंधक साहू हेमंत सहाय तथा प्रधानाचार्य तेजपाल मौर्य ने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी। प्रतियोगिता में विद्यालय की स्पोर्ट्स अध्यापिका वैष्णवी गुप्ता का विशेष सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.